Thursday, September 4, 2008

तेरे नाम पे ही

न तजवीज, न तारीख़ , न तरकीब दी कोई

बस धर दिया दस्त में लकीरों का पुलिन्दा





न सवाब, न जवाब, न दलील कोई चाहे

बस तेरे एक नाम पर ही देख मर मिटा बन्दा



न निस्बत, न करार, न वाबस्तगी ही थी कोई

फिर क्या जाने किस उम्मीद पर मैं रहा ज़िन्दा



न रफीक, न हरीफ, न आलिम था वहां कोई

हाय! बे_बसी किस शेहर का बना गई बाशिन्दा



न
आसमान, न जहाँ, न उड़ान ही चाहे

उफ़! क़फ़स में ही खुश है इस दौर का परिन्दा



न
तकरीर, न अल्स इस्म, न कोई जिस्म था जिसका

जाने किस बिनाह पे खोजे है उसे याबिन्दा

4 comments:

kabira said...

very attarctive poem i like it,

Unknown said...

TELL ME HOW DO U WRITE IT MUJH NIKAMME KO BHI KUCH SIKHAO YAAR

Vinay Jain "Adinath" said...

न सवाब, न जवाब, न दलील कोई चाहे
बस तेरे एक नाम पर ही देख मर मिटा बन्दा

bahut khuh hai,.....

Ravi said...

this poem is nice...my knowledge of urdu is limited but still i like few line very much...